Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: होल वीट लच्छा पराठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम आटा गुंड लेंगे। एक बड़े बाउल में आटा, नमक डाले और मिला ले
Step 2: इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 3: अब इसमें धीरे धीरे पानी डाले और अच्छी तरह से आटा गुंद ले
Step 4: ढके और 10 मिनट के लिए अलग से रख दे
Step 5: 10 मिनट के बाद फिर से गुंद ले जब तक आटा एकदम नरम न हो जाए
Step 6: अब आटे में से एक हिस्सा ले और गोल बॉल की तरह बना ले
Step 7: एक तवे को गरम कर ले
Step 8: इसमें थोड़ा घी डाले और फैला ले
Step 9: थोड़ा सूखा आटा अलग से रख ले
Step 10: अब आटे की लोई को अपने हाथो के बिच में रहे और दबा ले
Step 11: इसे बेलन की मदद से गोल गोल 6 इंच डायमीटर में फैला ले
Step 12: थोड़ा घी लगाए और अब इस रोटी को सारी की प्लेट्स की तरह फोल्ड करें। एक तरफ से शुरू करें और अंत तक फोल्ड करते रहे
Step 13: अब इस को रोल करके मिला ले और बिच से पहले की तरह दबा ले
Step 14: अब इसे बेलन की मदद से फिर से बेल ले
Step 15: इसे गरम किये हुए तवे पर डाले और घी लगाए। दोनों तरह से सुनहरा भूरा होने तक पका ले
Step 16: ऐसे ही बचे हुए आटे के पराठे बना ले और गरमा गरम परोसे।