Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: अमृतसरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च की प्यूरी बना ले और अलग से रख दे
Step 2: अब एक कढ़ाई में तेल और घी गरम करें। इसमें स्टार अनीस, तेज पत्ता, दालचीनी और मेथी के दाने डाले। 15 सेकण्ड्स के लिए पकने दे
Step 3: 15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज और हींग डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 4: इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और चना मसाला पाउडर डाले। 2 से 4 मिनट के लिए पकने दे
Step 5: 4 मिनट बाद इसमें पके हुए चने और प्रयोग अनुसार चने वाला पानी डाले। मिलाए और इसमें बड़ी इलाइची, चाट मसाला और नमक डाले। 10 मिनट के लिए पकने दे
Step 6: 10 मिनट बाद कसूरी मेथी डाले और मिलाए। गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। अमृतसरी छोले को चावल/रोटी और बुरानी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।