Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: वेगन छोले और ब्रोकली करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2: कुकर में काबुली चने को डाले और 3 घंटे के लिए पका ले
Step 3: प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 4: प्रेशर निकलने के बाद 1/4 कप काबुली चने को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 5: एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 6: तेल गरम होने के बाद इसमें दालचीनी, लॉन्ग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 7: अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 8: प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 9: 2 से 3 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 10: टमाटर के नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डाले। मिला ले
Step 11: 2 मिनट के बाद इसमें काबुली चने और पिसा हुआ चने का पेस्ट डाले। 1 कप पानी डाले और उबाल ले
Step 12: गैस की आंच कम करें और सब्ज़ी को पकने दे
Step 13: अब एक सॉसपैन में पानी डाले और उबलने दे
Step 14: उबाला आने के बाद इसमें ब्रोकली डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 15: 2 मिनट के बाद ब्रोकली को ठन्डे पानी से धो ले और अलग से रख दे
Step 16: ग्रेवी के पक जाने के बाद इसमें ब्रोकली डाले और मिला ले
Step 17: 2 से 3 मिनट के लिए पकाए, हरे धनिये से गर्निश करें और परोसे
Step 18: वेगन छोले और ब्रोकली करी को तवा पराठा और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।