Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: टमाटर रसम को बनने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री को तैयार कर लीजिये। सबसे पहले तुवर दाल/चना दाल को अच्छी तरह पानी से धो कर पका लीजिए, जब तक वह अच्छी तरह से पक न जाए। दाल को प्रेशर कुकर में पक्काने की विधि के लिए इस विडियो को देखे।
Step 2: दाल पक जाने पर उसे अच्छी तरह से हिला कर एक तरफ रख ले
Step 3: उबले और छीलकर रखे हुए टमाटर की प्यूरी बना लीजिये। टमाटर प्यूरी बनाने की विधि के लिए इस विडियो को देखे एक पैन या कड़ाई में घी डाल कर उससे धीमी आंच पर गरम होने दे
Step 4: घी में राइ, जीरा, लहसुन और कढ़ी पत्ते डाले।भुनने पर टमाटर की प्यूरी, निम्बू या ईमली का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, काली मिर्च और लाल मिर्च डाले। अच्छी तरह मिलाए और पकने दे
Step 5: अब तुवर दाल और 2 कप पानी भी डाले और उबाला आने दे
Step 6: टमाटर रसम को 10 मिनट तक उबल ने दीजिये जब तक टमाटर रसम पर झागन आने लग जाए। अब गैस को बंद कर दीजिये। अब हरा धनिया डाले और परोसे। टमाटर रसम को चावल और भिंडी थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।