Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: सुरन फोड़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले अपने हाथो पर नारियल का तेल लगा ले
Step 2: आप चाकू की मदद से सुरन का छिलका निकल ले
Step 3: सुरन को काट ले
Step 4: 2 कप पानी और नमक को एक बाउल में डाले और मिला ले
Step 5: सुरन को इसमें डाले और 30 मिनट के लिए अलग से रख ले
Step 6: 30 मिनट के बाद सुरन को अच्छी तरह से धो ले
Step 7: इसे एक मिक्सिंग बाउल में डाले और इसमें इमली का पेस्ट भी डाले। अच्छी तरह से मिला ले और 30 मिनट के लिए अलग से रख ले
Step 8: 30 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 9: एक दूसरे बाउल में सूजी, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 10: एक तवे पर तेल गरम करें। सुरन को सूजी के मिश्रण में डाले और अच्छी तरह से कोट कर ले
Step 11: इस सुरन को तवे पर रखें और अच्छी तरह से दोनों तरफ से पका ले
Step 12: ऊपर से थोड़ा तेल डाले और दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पका ले
Step 13: निकाले और परोसे। सुरन फोड़ी रेसिपी को गोअन मशरुम विंडालू रेसिपी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।