Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: सोया पालक करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें थोड़ा नमक और सोया डाले। Boil सोया नरम होने तक पका ले
Step 2: सोया में से अच्छी तरह पानी निकाल ले और दोनों पानी और सोया को अलग से रख ले
Step 3: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 4: प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, नमक, काली मिर्च, पालक डाले।कढ़ाई को ढके और पालक और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 5: गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे
Step 6: ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को बाजरे के आटे के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 7: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पीसी हुई पालक की प्यूरी और सोया डाले। नमक, 1/2 कप सोया का पानी और 1 बड़ा चमच्च दही डाले।मिला ले और 5 से 7 मिनट तक पकने दे
Step 8: पकने के बाद एक बाउल में निकाल ले
Step 9: अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में 1 बड़ा चमच्च तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और भूरा होने तक पका ले
Step 10: भूरा होने के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 11: गैस बंद करें और इस तड़के को ग्रेवी में डाले और मिला ले
Step 12: गरमा गरम परोसे
Step 13: सोया पालक करी को तवा पराठा, बूंदी रायता और सात्विक गाजर स्प्राउट्स सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।