Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: शाही भिंडी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी और बाकी सारी सामग्री तैयार कर ले
Step 2: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें शाही जीरा डाले और तड़कने दे
Step 3: इसके बाद इसमें इलाइची, दालचीनी, लोंग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 4: अब इसमें प्याज, लहसुन, अदरक डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 5: प्याज के नरम होने के बाद इसमें काजू, हरी मिर्च डाले और 1 मिनट तक पका ले
Step 6: 1 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 7: गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे
Step 8: इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले
Step 9: एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें भिंडी, नमक डाले और 5 मिनट के लिए पका ले
Step 10: गैस बंद करें और एक बाउल में निकाल ले
Step 11: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 12: अब इसमें भिंडी, प्रयोग अनुसार गरम पानी डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 13: अब इसमें 2 बड़े चम्मच क्रीम, कसूरी मेथी डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 14: गैस बंद कर दे
Step 15: हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। शाही भिंडी को दाल मखनी, गार्लिक नान और जीरा राइस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।