Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: रेड राइस डोसा बनाने के लिए सबसे पहले रेड राइस को अच्छी तरह से धोकर 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दे
Step 2: 6 घंटे के बाद, पानी निकाल ले
Step 3: उरद दाल और मेथी को पानी में 6 घंटे के लिए भिगो दे
Step 4: इस उरद दाल और मेथी को मिक्सर ग्राइंडर में थोड़े पानी के साथ डाले और पीस ले
Step 5: अब एक मिक्सर ग्राइंडर में रेड राइस डाले और इसे भी थोड़े पानी के साथ पीस ले
Step 6: अब उरद दाल के मिश्रण में रेड राइस मिश्रण मिला ले
Step 7: इसमें नमक डाले और 12 घंटे के लिए अलग से फरमेंट करने के लिए रख दे
Step 8: अब एक तवे को गरम करें। इस डोसे के मिश्रण को तवे पर डाले और गोल डोसा बना ले
Step 9: चारो तरफ तेल डाले और दोनों तरफ से अच्छी तरह पका ले
Step 10: दोनों तरफ से पकने के बाद, गैस बंद करें और परोसे। रेड राइस डोसा को गाजर की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।