Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: पंजाबी मेथी कढ़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में बेसन, दही, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 2: अब इसमें 2 कप पानी डाले और फेट ले
Step 3: ध्यान रखें इसमें गाठे न पड़े
Step 4: गैस चालू करें और इस मिश्रण को उबलने दे
Step 5: कढ़ी को बिच बिच में मिलते रहे ताकि इसमें गाते न पड़े
Step 6: कढ़ी में उबाला आने के बाद, गैस की आंच धीमी करें और 6 से 8 मिनट तक पकने दे
Step 7: अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 8: अब इसमें मेथी डाले और उसके भी नरम होने तक पका ले
Step 9: गैस बंद कर दे
Step 10: इस प्याज और मेथी के मिश्रण को कढ़ी में डाले, मिलाए और 5 से 7 मिनट तक पका ले
Step 11: गैस बंद कर दे
Step 12: अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और उनके तड़कने तक पका ले
Step 13: इसके तड़कने के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 30 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 14: इस तड़के को कढ़ी में डाले, मिलाए और परोसे। पंजाबी मेथी कढ़ी रेसिपी को भिंडी मसाला और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।