Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: पुदीना खरा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धो कर 20 मिनट के लिए भिगो ले
Step 2: एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक डाले और अच्छी तरह से पीस ले
Step 3: अलग से रख दे
Step 4: एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 5: अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 6: अब इसमें पुदीना धनिया पेस्ट डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 7: 5 कप पानी, नमक डाले और कुकर बंद कर ले
Step 8: 4 से 5 सिटी आने तक पका ले
Step 9: प्रेशर निकलने दे
Step 10: तब तक एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, पूरी काली मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 11: काजू डाले और सुनहरा होने तक पका ले
Step 12: कुकर खोले, अच्छी तरह से मिलाए और मैश कर ले
Step 13: तड़का इसमें डाले और फिर से मिला ले
Step 14: पुदीना खरा पोंगल को दक्षिण भारतीय नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे