Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: पालक मखाना बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धो ले
Step 2: पालक को निकाले और एक प्रेशर कुकर में हल्दी पाउडर, जीरा, 1 चमच्च पानी और हरी मिर्च के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 3: प्रेशर को निकलने दे और पालक को ठंडा होने दे
Step 4: ठंडा होने के बाद, पालक को ब्लेंडर में डाले और प्यूरी बना ले
Step 5: अलग से रख दे
Step 6: अब एक कढ़ाई ले और उसमे घी गरम करें। इसमें मखाना डाले और अच्छी तरह से क्रिस्प होने तक सेक ले
Step 7: मखाना निकाले और अलग से रख दे
Step 8: अब उसी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और टमाटर डाले। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें सारे मसाले डाले। थोड़ा पानी डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 9: अब इसमें पालक की प्यूरी, दूध डाले और 3 मिनट तक पकने दे
Step 10: 3 मिनट के बाद इसमें मखाना डाले और उबाला आने दे
Step 11: उबाला आने के बाद, गैस बंद करें और परोसे
Step 12: पालक मखाना को बूंदी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे