Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: पालक और मूंग दाल पकोडा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो कर पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2: भिगोने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले
Step 3: एक बाउल में निकाल ले
Step 4: अब विस्कर की मदद से इस घोल को कुछ देर के लिए अच्छी तरह से विस्क कर ले
Step 5: अब इसमें पालक, प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, धनिये के बीज, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 6: एक पैन में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद इसमें घोल से पकोड़े बनके डाले। 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 7: एक तरफ से पकने के बाद, पकोड़े को दूसरी तरफ पलट ले और सुनहर भूरा होने तक पकाए। पकोड़े को किचन टॉवल पर निकाले ताकि अधिक तेल निकल जाए
Step 8: गरमा गरम परोसे। पालक और मूंग दाल पकोडा को शाम के नाश्ते के लिए इमली की चटनी और मसाला चाय के साथ परोसे।