Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: उत्तर कनारा खट्टी मीठी आम की चटनी रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले
Step 2: एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें आम के टुकड़े डाले और आम के थोड़ा पक जाने तक पका ले
Step 3: इसमें 3 से 4 मिनट लगेंगे। गैस बंद करें, एक बाउल में निकाले और अलग से रख ले
Step 4: उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 5: अब इसमें नारियल डाले और नारियल के सुनहरा होने तक पका ले
Step 6: पक जाने के बाद, इसे भी आम वाले बाउल में डाले और अलग से रख ले
Step 7: उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें ब्यादगी मिर्च डाले, 1 मिनट के लिए पकाए, गैस बंद करें और अलग से रख दे
Step 8: अब एक मिक्सर ग्राइंडर में आम, नारियल, ब्यादगी मिर्च, गुड़, नमक डाले और अच्छी तरह से पीस ले
Step 9: पीसने के बाद, एक बाउल में निकाले और अलग से रख ले
Step 10: उत्तर कनारा खट्टी मीठी आम की चटनी को वाली भाजी अम्बट, तवा पराठा और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।