Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: निरामिष आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक पका ले
Step 2: प्रेशर निकलने के बाद आलू का छिलका निकाले और उसे मैश कर ले
Step 3: अब एक बाउल में अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और थोड़ा पानी डाले। अच्छी तरह से मिला ले
Step 4: अलग से रख दे
Step 5: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और सुखी लाल मिर्च डाले
Step 6: 15 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग डाले और गैस बंद कर दे
Step 7: बंद करने के बाद बाउल में रखा हुआ मसाला डाले और गैस फिर से चालू कर दे
Step 8: 30 सेकण्ड्स बाद इसमें मैश किये हुए आलू और स्वाद अनुसार नमक डाले। 1 मिनट तक पकाए और फिर प्रयोग अनुसार पानी डाले। मिलाए, कढ़ाई को ढके और 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे
Step 9: गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे
Step 10: निरामिष आलू दम को बंगाली लुच्छी और टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ नाश्ते में परोसे।