Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: नवाबी कोफ्ता करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 200 डिग्री पर प्री हीट कर ले
Step 2: अब एक बेकिंग शीट पर बटर लगा ले
Step 3: एक बड़े बाउल में मैश हुए किए हुए आलू, 1/2 कृमबल किया हुआ पनीर, नमक डाले अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसके 10 गोले बना ले
Step 4: एक अलग बाउल में बचा हुआ पनीर, काजू, किशमिश, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया डाले। सबको मिला ले और 10 गोले बना ले
Step 5: अब अपने हाथो पर तेल लगा ले
Step 6: एक आलू का गोला ले और उसे अपने हाथो फ्लैट कर दे, दूसरा ड्राई फ्रूट का गोला इसके बिच में रखे
Step 7: अब चारो तरफ से ड्राई फ्रूट्स के गोले को बंद करले। सारे गोले ऐसे ही बना ले
Step 8: इनको बेकिंग शीट पर रखे और 30 मिनट तक पका ले
Step 9: अलग से रख दे
Step 10: अब एक मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डाले और पीस ले
Step 11: अलग से रख दे
Step 12: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब इसमें प्याज का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकाए।इसमें सौंफ, धनिये के बीज, लॉन्ग, दालचीनी, इलाईची डाले और 30 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 13: अब इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर डाले और 5 मिनट तक पकने दे
Step 14: 5 मिनट के बाद इसमें क्रीम डाले और थोड़े समय के लिए पका ले
Step 15: अब इसमें कोफ्ते डाले और 2 मिनट के लिए और पकाए। गरमा गरम परोसे।नवाबी कोफ्ता करी रेसिपी को तवा पराठा और पालक रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे