Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: मिक्स्ड वेजिटेबल राइस कटलेट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल, मैश किये हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, गाजर, हरा धनिया डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 2: अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक डाले और मिला ले
Step 3: अच्छी तरह से मिलाने के बाद इनको टिक्की की शेप में बना ले
Step 4: एक अलग बाउल ले, इसमें मैदा (ऑल पर्पस आटा), पानी डाले और घोल बना ले
Step 5: एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स निकाल ले
Step 6: टिक्की को मैदे के घोल में डाले। अच्छी तरह से घोल लग जाने के बाद उसे ब्रेड क्रम्ब्स में डाले और अच्छी तरह से कोट कर ले
Step 7: अब एक तवे पर थोड़ा तेल डाले। तेल गरम होने के बाद इस पर टिक्की रखें और दोनों तरफ से पका ले
Step 8: दोनों तरफ से भूरा और कुरकुरा होने तक पकाए। सारी टिक्की ऐसे ही बना ले और परोसे। मिक्स्ड वेजिटेबल राइस कटलेट रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और इमली की चटनी के साथ शाम के स्नैक्स के लिए परोसे।