Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: मसूर दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह से धो ले
Step 2: अब दाल को गुनगुने पानी में 30 मिनट के लिए भिगो ले
Step 3: अब एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें। इसमें दालचीनी, लॉन्ग, तेज पत्ता, जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और सुनहरा होने तक पकने दे
Step 4: अब इसमें कसे हुए अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले और मिला ले
Step 5: 2 से 3 मिनट तक पकाए और इसमें टमाटर डाले। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अब इसमें मसूर दाल, प्रयोग अनुसार पानी और नमक डाले। मिलाए, कुकर को बंद करें और 4 से 5 सिटी आने तक पकाए। प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोले, क्रीम डाले और मिला ले
Step 6: गरमा गरम परोसे। मसूर दाल मखनी को पनीर मसाला, लच्छा पराठा और जीरा राइस के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।