Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: मालवानी कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले सब्ज़ी के लिए मालवानी मसाला बनाएँगे। एक छोटा पैन ले
Step 2: इसमें धनिये के बीज, सुखी लाल मिर्च, जीरा, सौफ, राइ, अजवाइन, पूरी काली मिर्च, जायफल पाउडर, नागकेसर, हींग, दालचीनी, लॉन्ग, स्टार अनीस, स्टोन फ्लावर और बड़ी इलाइची डाले। 2 से 3 मिनट के लिए सेक ले और ठंडा होने के लिए अलग से रख दे
Step 3: ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 4: अलग से रख ले
Step 5: उसी कढ़ाई में मूंगफली डाले और 3 से 4 मिनट के लिए सेक ले
Step 6: अपने हाथो के बिच मसाला कर छिलका निकाले और हमनदस्ते में थोड़ा सा कूट ले
Step 7: अलग से रख ले। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें भिंडी डाले और 10 से 12 मिनट के लिए पका ले इसमें 2 बड़े चमच्च पहले बनण्य हुआ मालवानी मसाला, नमक डाले और भिंडी के पक जाने तक पकाए। गैस बंद करें, मूंगफली डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 8: गरमा गरम परोसे। मालवानी कुरकुरी भिंडी को दाल पालक, लौकी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।