Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: कोवक्कै पौड़ी करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिये के बीज, सफ़ेद उरद दाल, चना दाल, सुखी लाल मिर्च और हींग डाले। 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 2: थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सर में डाले और पीस ले
Step 3: अलग से रख ले
Step 4: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 5: अब इसमें हींग, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले।15 सेकण्ड्स के बाद, इसमें टिंडोरा डाले और मिला ले
Step 6: थोड़ा पानी छिड़के, मिलाए और कढ़ाई को ढक ले
Step 7: 10 मिनट तक पकने दे
Step 8: टिन्डोरे के नरम हो जाने के बाद इसमें पिसा हुआ दाल का पेस्ट डाले और मिला ले
Step 9: 10 मिनट के लिए और पकने दे और परोसे। कोवक्कै पौड़ी करी को कीरई सांबर, बीटरूट पचड़ी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।