Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: कोल्हापुरी पालक अंडे की करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में प्रयोग अनुसार पानी उबलने के लिए रख दे
Step 2: पानी के उबलने पर इसमें अंडे डाले और 12 से 15 मिनट के लिए उबाल ले
Step 3: अंडे को निकाले और ठंडा होने के लिए अलग से रख दे
Step 4: अब छिलका निकाले और आधा काट ले
Step 5: अलग से रख दे मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, बादाम, थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 6: अलग से रख दे
Step 7: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, लॉन्ग, तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और जीरा को तड़कने दे
Step 8: जीरे के तड़कने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 9: अब इसमें खुस खुस, नारियल डाले और 15 मिनट के लिए पकने दे
Step 10: 15 मिनट के बाद टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11: टमाटर के नरम होने के बाद पालक, गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले
Step 12: गैस की आंच धीमी करें और 10 मिनट तक पका ले
Step 13: गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे
Step 14: ठंडा होने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 15: एक दूसरी कढ़ाई ले और उसमे तेल गरम करें। इसमें अंडे डाले और दोनों तरफ से रोस्ट कर ले
Step 16: रोस्ट होने के बाद अलग से निकाल के रख दे
Step 17: इसमें ही पिसा हुआ पालक का मिश्रण डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 18: नमक, अंडे डाले, मिलाए और परोसे। कोल्हापुरी पालक अंडे की करी रेसिपी को तवा पराठा और बुरानी रायते के साथ अपने रोज के खाने के लिए परोसे।