Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: कथीरिकै पुंडु पिरात्तल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी और नमक डाले और मिला ले
Step 2: बैंगन को सीधा काट कर इस बाउल में डाल दे
Step 3: एक कढ़ाई में धनिया के बीज, जीरा, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। 2 मिनट के लिए सके और पीस ले
Step 4: अलग से रख दे
Step 5: एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 6: इसमें जीरा, चना दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 7: 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 8: इसमें लहसुन डाले और भूरा होने तक पका ले
Step 9: अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले
Step 10: प्याज के पकने के बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 11: अब इसमें बैंगन, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 12: थोड़ा पानी छिड़के, कढ़ाई को ढ़के और बैंगन के नरम होने तक पका ले
Step 13: इसमें कम से कम 10 मिनट लगेंगे। बैंगन के पकने के बाद पिसा हुआ मसाला डाले और मिला ले
Step 14: 3 से 4 मिनट तक पकाए और गैस बंद कर ले
Step 15: कथीरिकै पुंडु पिरात्तल को चावल और कीरई सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।