Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: करेला कढ़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही, पानी , बेसन डाले और उसे अच्छी तरह से फेट ले
Step 2: ध्यान रहे कोई गाठे न रह जाए
Step 3: अलग से रख दे
Step 4: करेला को काट कर उसे नमक वाले पानी में भिगो दे
Step 5: अलग से रख दे
Step 6: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और तडकने दे
Step 7: प्याज डाले और नरम होने तक पका ले
Step 8: प्याज़ के नरम होने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 9: अब इसमें करेला डाले और 5 से 7 मिनट के लिए पका ले
Step 10: नमक और बेसन दही का मिश्रण डाले और मिला ले
Step 11: धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट के लिए उबलने दे
Step 12: गैस बंद करें और परोसे। करेला कढ़ी रेसिपी को जीरा राइस, फुल्का और भरवा बेसन मिर्च के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।