Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: काला वटाना आमटी बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रात भर भिगो दे
Step 2: एक प्रेशर कुकर में चने के साथ पानी डाले और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 3: अलग से रख दे
Step 4: अब एक कढ़ाई में सेकने वाली सामग्री डाले और 1 से 2 मिनट तक सेक ले
Step 5: थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 6: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, हींग, कढ़ी पत्ता डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 7: अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 8: प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकने दे
Step 9: अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और इलाइची पाउडर डाले। मिला ले और 1 मिनट तक पकने दे
Step 10: अब इसमें उबले हुए चने डाले और 2 मिनट तक पकने दे
Step 11: इसमें थोड़ा पिसा हुआ मिश्रण और प्रयोग अनुसार पानी डाले। इमली का पेस्ट, नमक डाले और 10 मिनट तक पकने दे
Step 12: अब गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। काला वटाना आमटी को बूंदी रायता और मेथी थेपला के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।