Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: गुट्टी वांकाया रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन में दो चीरे एक दूसरे को काटते हुए लगा ले
Step 2: ध्यान रखें आधा ही काटे, निचे का हिस्सा स्थिर रहना चाहिए। एक सॉस पैन में इमली का पेस्ट, नमक, प्रयोग अनुसार पानी डाले और उबलने दे
Step 3: उबलने के बाद इसमें बैंगन डाले, गैस बंद करें और ढक ले
Step 4: 10 मिनट के लिए अलग से रख ले
Step 5: तब तक एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले
Step 6: नरम होने के बाद इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में थोड़े इमली नमक पानी के साथ डाले और पीस ले
Step 7: अलग से रख दे
Step 8: एक कढ़ाई को गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च, मूंगफली, तिल, नारियल, धनिया के बीज, जीरा, इलाइची, लहसुन, चना दाल डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 9: ठंडा होने के लिए रख दे
Step 10: ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 11: इस पाउडर में नमक, हल्दी पाउडर डाले और मिला ले
Step 12: इस पाउडर को प्याज के पेस्ट में डाले। थोड़ा इमली का पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 13: अलग से रख ले
Step 14: इस पेस्ट को बैंगन के अंदर एक एक कर के भर दे
Step 15: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमे जीरा, तेज पत्ता, कढ़ी पत्ता डाले और जीरा के तड़कने तक पका ले
Step 16: तड़कने के बाद इसमें भरे हुए बैंगन डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 17: बचा हुआ मसाला और इमली का पानी डाले। बैंगन को इस पानी में पकने दे
Step 18: बैंगन के अच्छी तरह से पक जाने के बाद गैस बंद करें और परोसे। गुट्टी वांकाया को कीरई सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे