Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: गुजराती लसनिया बटाटा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर, छिलका निकाल ले और अलग से रख दे
Step 2: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें आलू डाले और उनके सुनहरे होने तक पका ले
Step 3: अलग से रख दे
Step 4: उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे
Step 5: जीरा के तड़कने के बाद इसमें लहुसन डाले और 30 से 40 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 6: अब इसमें बेसन डाले और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर सेक ले
Step 7: 5 मिनट के बाद इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 8: गैस बंद करें, इसमें दही, थोड़ा पानी डाले और मिला ले
Step 9: गैस फिर से चालू करें। ग्रेवी के गाढ़े होने के बाद इसमें तले हुए आलू डाले, नमक डाले और मिला ले
Step 10: गैस बंद करें और परोसे। गुजराती लसनिया बटाटा रेसिपी को पालक दाल, लौकी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।