Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: हरी चटनी आलू चाट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को एक प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले और कुकर को बंद कर ले
Step 2: अब कुकर को गैस पर रखें और 3 सिटी आने तक पका ले
Step 3: 3 सिटी आने के बाद गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 4: कुकर खोले और पानी निकाल दे और आलू को ठंडा होने दे
Step 5: आलू के ठंडा होने के बाद, उसे छिल के काट ले और अलग से रख दे
Step 6: अब जब तक आलू ठन्डे हो रहे है, हम हरी चटनी बनाएंगे। हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, नमक, शक्कर, निम्बू का रस, मूंगफली, थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह से पीस ले
Step 7: अलग से रख दे
Step 8: अब एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे
Step 9: जीरा के तड़कने के बाद, इसमें आलू, नमक डाले और सुनहरा भूरा होने तक पका ले
Step 10: अब इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11: गैस बंद कर ले
Step 12: आलू के ठंडा हो जाने के बाद, आलू में हरी चटनी डाले और सबको मिला ले
Step 13: चाट मसाला डाले और मिला ले
Step 14: अब इस आलू को सर्विंग बाउल में डाले और इसे अनार और सेव से गार्निश करें। ऊपर से निम्बू का रस डाले और मिला ले
Step 15: हरी चटनी आलू चाट रेसिपी को मसाला सोडा शिकंजी या मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।