Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: गोअन मसूरची उसली बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को धो कर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो ले
Step 2: भिगोने के बाद सारा पानी निकाल ले
Step 3: मसूर दाल को प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 4: 2 सिटी आने के बाद गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 5: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 6: अब इसमें कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 7: अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाले। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 8: अब इसमें हल्दी पाउडर डाले और मिला ले
Step 9: 1 मिनट बाद मसूर दाल, नारियल डाले और मिलाए। 5 मिनट तक पकने दे और पकने के बाद हरे धनिये से गार्निश करें।मसूरची उसली को गोअन मुल्याची रॉस और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।