Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: काबुली चना सूप रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना को धो कर 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो ले
Step 2: इसके बाद काबुली चना को प्रेशर कुकर में 1 कप पानी और हल्दी पाउडर के साथ डाले और 3 से 4 सिटी आने तक पका ले
Step 3: प्रेशर अपने आप निकलने दे और इसे ठंडा होने के लिए लग से रख ले
Step 4: ठंडा होने के बाद, थोड़ा पानी डाले और मिक्सर ग्राइंडर में इसका पेस्ट बना ले
Step 5: अलग से रख ले
Step 6: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज, अदरक, लहुसन का पेस्ट डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 7: काबुली चने की प्यूरी, प्रयोग अनुसार पानी डाले और 5 से 6 मिनट के लिए पका ले
Step 8: नमक, बेसिल पाउडर, रेड चिल्ली फलैक्स डाले, मिलाए और उबलने दे
Step 9: उबाला आने के बाद, काली मिर्च पाउडर, निम्बू का रस डाले और 2 मिनट के लिए और पका ले
Step 10: गरमा गरम परोसे। काबुली चना सूप रेसिपी को गार्लिक ब्रेड और सलाद के साथ रात के खाने के लिए परोसे।