Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: चिकन काठी रोल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम चिकन टिक्का का मसाला बनाएँगे। एक मिक्सिंग बाउल चिकन, दही, हल्दी पाउडर, तंदूरी मसाला, निम्बू का रस डाले और मिला ले
Step 2: 30 मिनट के लिए अलग से रख ले
Step 3: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें अदरक, लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 4: अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 5: 3 से 4 मिनट के बाद इसमें मेरिनेट किया हुआ चिकन डाले और 5 से 7 मिनट के लिए पका ले गैस बंद करें और एक बाउल में निकाल ले
Step 6: तवा पराठा बनाने के लिए, एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक, तेल, पानी डाले और अच्छी तरह से गुंद ले
Step 7: 1 बड़ा चम्मच तेल डाले और फिर से गुंद ले
Step 8: ढके और 15 मिनट के लिए अलग से रख ले
Step 9: अब आटे से थोड़ा आटा ले और उसका गोल गोल पराठा बना ले
Step 10: तवा गरम करें और इसपर तेल लगा ले
Step 11: पराठा को डाले और दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका ले
Step 12: अब एक तरफ अंडा लगाए और फिर से पलट दे और 1 से 2 मिनट के लिए पका ले
Step 13: गैस बंद करें और एक प्लेट पर निकाल ले
Step 14: इसके बिच में चिकन का मसाला, पिकल प्याज डाले और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क ले
Step 15: रोल करें और परोसे। चिकन काठी रोल रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ परोसे।