Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: शिमला मिर्च मसाला बनाने के लिए सबसे पहले काजू, मूंगफली और तिल को सेक ले
Step 2: सेकने के बाद अलग से रख ले
Step 3: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लॉन्ग, बड़ी इलाईची, प्याज डाले और प्याज के भूरे होने तक पकाए। भूरा होने के बाद इसमें अदरक, टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और पिसा हुआ मसाला डाले। अच्छी तरह से मिला ले और 3 से 5 मिनट तक पकाए। गैस बंद करें और इससे ठंडा होने दे
Step 4: अब एक मिक्सर ले और उसमे यह मसाला डाले। इसमें सके हुए काजू, मूंगफली और तिल भी डाले। थोड़ा पानी डाले और पीस ले
Step 5: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और तेज पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च डाले और मिला ले
Step 6: 2 मिनट के बाद पिसा हुआ मसाला और थोड़ा पानी डाले।शिमला मिर्च के पकने तक पकाए। पकने के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। शिमला मिर्च मसाला को पंचमेल दाल, दही और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।