Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: बिहारी स्टाइल बैंगन का चौखा बनाने के लिए साड़ी सामग्री तैयार कर ले
Step 2: अब एक बैंगन ले और उसे गैस की आंच पर सेक ले
Step 3: आप इसे ओवन में भी सेक सकते है
Step 4: ओवन में रोस्ट करने के लिए, सबसे पहले 180 C पर प्री हीट करले। अब बैंगन को बेकिंग शीट पर रखे और 30 मिनट के लिए सेक ले या फिर बैंगन के नरम होने तक पकाए
Step 5: बैंगन को सेकने के बाद उसे ठंडा करले। बैंगन की स्किन निकाल ले और अलग कर ले
Step 6: फोर्क की मदद से बैंगन को मैश करले। अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। इसमें हींग डाले और कुछ सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 7: अब इसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दे
Step 8: अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। इसमें अब बैंगन का पेस्ट, नमक डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 9: पकने के बाद गैस बंद करें और परोसे। बैंगन के चोखे को लिट्टी के साथ परोसे या फिर लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।