Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: भिंडी मसाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर ले
Step 2: भिंडी को सुखाने के बाद, भिंडी के ऊपर के हिस्से को काट के निचे तक चार चीरे लगा ले
Step 3: ध्यान रखें पूरा न काटें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें भिंडी, नमक डाले और भिंडी के पकने तक पका ले
Step 4: कढ़ाई को ढक ले और भिंडी के नरम होने तक पका ले
Step 5: गैस बंद करें और अलग से रख ले
Step 6: ग्रेवी बनाने के लिए, पहले एक टमाटर को मिक्सर ग्राइंडर में थोड़े पानी के साथ डाले और प्यूरी बना ले
Step 7: अलग से रख दे
Step 8: अब मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, लॉन्ग, इलाइची, दालचीनी डाले और पेस्ट बना ले
Step 9: अलग से रख दे
Step 10: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 11: 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज अदरक का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले
Step 12: 3 मिनट के बाद इसमें भिंडी डाले, आंच तेज करें और 1 मिनट के लिए और पका ले
Step 13: अब इसमें कसूरी मेथी डाले, मिलाए और गैस बंद कर ले
Step 14: हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। भिंडी मसाला रेसिपी को दाल मखनी, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।