Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: बीटरूट चिकन कटलेट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें नमक, काली मिर्च डाले और उबलने दे
Step 2: उबाला आने के बाद इसमें चिकन डाले और 20 मिनट के लिए पकने दे
Step 3: चिकन पक जाने के बाद, उसे ठंडा होने के लिए अलग से रख दे
Step 4: ठंडा होने के बाद चिकन को कस ले और अलग से रख दे
Step 5: अब एक बाउल में आलू को मैश कर ले
Step 6: इसमें बीटरूट को कस ले और मिला ले
Step 7: इसमें चिकन, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, कढ़ी पत्ता, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 8: नमक डाले और फिर से मिला ले
Step 9: अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले और गोल बॉल बना ले
Step 10: इनको अपने हाथो के बिच में दबाए और फ्लैट कर ले
Step 11: अब एक तवा पर तेल गरम करें। इस पर कटलेट रखें और दोनों तरफ से भूरा सुनहरा होने तक पका ले
Step 12: अब एक किचन पेपर पर निकाले ताकि वो अधिक तेल सोख ले
Step 13: परोसे। बीटरूट चिकन कटलेट रेसिपी को धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।