Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: बनारसी स्टाइल टमाटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले। कुकर बंद करें और 3 सिटी आने तक पका ले
Step 2: पकने के बाद, आलू को छिले और मैश कर ले
Step 3: आलू को एक बाउल में डाले। इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और मैश किया हुआ आलू डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 4: अब टमाटर ले
Step 5: टमाटर को ऊपर से काटे और चमच्च की मदद से सारा पल्प निकाल ले
Step 6: टमाटर में आलू का मसाला भरे
Step 7: एक तवा गरम करें। इसमें 2 से 3 बड़े चमच्च तेल डाले। गरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और ध्यान रहे की जिस तरफ से मसाला भरा है उसे निचे रखे ताकि ऊपर की परत पक जाए
Step 8: तवे को ढके और टमाटर को 10 से 15 मिनट तक पकने दे
Step 9: गैस बंद करें। इन टमाटर को एक मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले
Step 10: अब एक कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें टमाटर का पेस्ट, नमक, शक्कर, टमाटर केचप, डाले और 10 से 12 मिनट तक पकने दे
Step 11: 12 मिनट के बाद इसे एक बाउल में डाले। प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमकीन/मुरमुरा से गार्निश करें। बनारसी स्टाइल टमाटर चाट को मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।