Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: आलू भिंडी मसाला ग्रेवी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले और 2 से 4 सिटी आने के लिए पका ले
Step 2: गैस बंद कर ले
Step 3: प्रेशर निकलने के बाद, कुकर खोले, आलू को छिलका निकाले और काट ले
Step 4: अलग से रख ले
Step 5: एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें भिंडी, थोड़ा नमक डाले और भिंडी के नरम होने तक पकाए। भिंडी को अलग से रख दे
Step 6: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, राइ, हींग डाले और तड़कने दे
Step 7: अब इसमें कढ़ी पत्ता, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डाले और 1 से 2 मिनट के लिए पका ले
Step 8: अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले
Step 9: प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए।टमाटर के नरम होने के बाद इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 10: अब 2 मिनट के बाद इसमें पके हुए आलू, भिंडी डाले और मिला ले, नमक डाले और मिला ले
Step 11: उबाला आने दे, थोड़ा सा पानी डाले और अच्छी तरह से पका ले
Step 12: इसमें 2 से 3 मिनट लगेंगे। निम्बू का रस, हरा धनिया डाले और मिला ले
Step 13: गैस बंद करें और परोसे। आलू भिंडी मसाला ग्रेवी रेसिपी को अमृतसरी दाल, तड़का रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।