Ingredients
0
Instructions
Cooking Steps
Step 1: पेशावरी छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को धो कर 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दे
Step 2: अब पानी निकाले और उसे प्रेशर कुकर में डाले।अब इसमें 3 कप पानी, इलाइची, दालचीनी, नमक डाले और मिला ले
Step 3: चाय का बैग इसमें डाले और कुकर को बंद कर ले
Step 4: 4 से 5 सिटी आने तक पका ले
Step 5: उसके बाद आंच धीमा करें और 15 मिनट तक पकने दे
Step 6: कुकर बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 7: अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और प्याज को नरम होने तक पकाए
Step 8: अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डाले और 5 मिनट तक पकने दे
Step 9: अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अनारदाना पाउडर और गरम मसाला डाले
Step 10: मिला ले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अब कुकर को खोले और चाय का बैग निकाल ले
Step 11: 1 कप छोले का पानी अलग से निकाल के रख दे
Step 12: छोले और खड़े मसाले को कुकर में से निकाल कर कढ़ाई में डाल दे
Step 13: नमक और थोड़ा छोले का पानी डाले और मिला ले
Step 14: कढ़ाई को ढके और 10 से 15 मिनट के लिए पका ले
Step 15: निम्बू का रस, हरा धनिया डाले और परोसे
Step 16: पेशावरी छोले को नान और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।